बॉलीवुड और टीवी के फेमस एक्टर सतीश शाह का निधन हो गया है. इस बात की पुष्टि मीडिया पर की गई है. एक वीडियो में शेयर किया गया है और बताया कि किडनी फेलियर के चलते दादर के हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया गया.किडनी फेलियर से गई एक्टर की जान
सतीश ने किस फिल्म से किया था डेब्यू?सतीश शाह ने पहले थिएटर में एक्टिंग का हुनर दिखाया था और फिर ‘अजीब दास्तां’ (1978) से बॉलीवुड में कदम रखा. सतीश शाह की फेमस फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘कल हो ना हो’, ‘कभी हां कभी ना’, ‘हम साथ साथ हैं’, ‘मुझसे दोस्ती करोगे’, ‘इश्क-विश्क’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हीरो नंबर 1’, ‘अमृत’, ‘नरसिम्हा’, ‘पुराना मंदिर’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘रमैया वस्तावैया’ का नाम शामिल है.
टीवी में भी कमाया नाम सतीश शाह का करियर सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं टीवी पर भी खूब सफल रहा था. उन्होंने कई सुपरहिट सीरियल्स में काम किया था. जिसमें ‘साराभाई vs साराभाई’ जैसे शोज का नाम शामिल है. एक्टर के निधन से सिर्फ उनकी फैमिली ही नहीं फैंस का भी दिल टूट गया है. पूरा बॉलीवुड इस वक्त शोक में हैं. सोशल मीडिया यूजर्स भी एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
