डेस्क :आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को कहा कि भारत दुबई के माध्यम से वैश्विक समुदाय को खाद्यान्न की आपूर्ति करेगा। उन्होंने कहा कि देश व्यापार करने में आसानी से ‘व्यापार करने में गति’ की ओर बढ़ रहा है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की अपनी यात्रा के दौरान नायडू ने पीटीआई- से कहा कि दुबई सभी बाजारों का केंद्र है। नायडू ने कहा, ‘‘भारत दुबई को एक केंद्र के रूप में अपनाकर वैश्विक समुदाय को खाद्यान्न की आपूर्ति करेगा।
