डेस्क :बिहार में महागठबंधन ने राष्ट्रीय जनता दल नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को 2025 विधानसभा चुनावों के लिए औपचारिक तौर पर अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इसके साथ ही, गठबंधन ने विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी को भी उपमुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बना दिया है।
