
वीआईपी पार्टी छोड़ने बाद से मेरे समर्थकों का कहना है की मैं एनडीए ही ज्वाइन करूं : ई. बद्री कुमार पूर्वे
दरभंगा। जिले में वीआईपी को लगातार में कहा विकासशील इंसान पार्टी झटका पर झटका लग रहा है। कुशेश्वरस्थान से वीआईपी के प्रत्याशी को सिंबल नहीं मिला, गौराबौराम सीट से राष्ट्रीय जनता दल के आलावा वीआईपी के प्रत्याशी ने भी अपना अपना नामांकन दाखिल कर दिया है और दोनों को चुनाव आयोग की तरफ से अपने अपने दलों का सिंबल भी मिल गया। इस बीच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वीआईपी से अलग होकर भाजपा का सदस्य बनने की घोषणा कर एक और झटका दे दिया है। इस बिच जानकारो का कहना है कि यह स्थिति पार्टी सुप्रीमो के बड़बोलेपन के कारण एसा हुआ है। समाजसेवी, राजनीतिज्ञ, दरभंगा के चर्चित नेता इंजीनियर बद्री कुमार पूर्वे रविवार को अपने बद्री नगर स्थित आवास पर संवाददाताओ को जानकारी देते हुए उन्होंने कहा की वीआईपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और लोजपा रामविलास के कई नेतागण मेरे संपर्क में है। उन्होंने कहा वर्षों से उनका जनसरोकार रहा है और हमेशा वे जन सेवा में तल्लीन रहे हैं। जनता को विकट परिस्थितियों में मदद करना मेरा पहला कर्तव्य रहा है। इसलिए वी आई पी से त्यागपत्र देने के बाद मेरे जैसे लोगों की पूछ तो बढ़ जाती है। इंजीनियर पूर्वे ने कहा जन सेवा करने के लिए कुछ निर्णय तो लेना होगा। दो-चार दिन में मैं निर्णय ले लूंगा। उनके यहा राजस्थान प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ के सांसद सीपी जोशी उनसे उनके घर पर मुलाकात करने के लिए पहुंचे थे। सीपी जोशी ने कहा कि पूर्वे जी बहुत ही अच्छे व्यक्ति हैं। इनका व्यक्तित्व भी बहुत ही अच्छा है। हम लोगों का हृदय मिल गया तो दल भी मिल जाएगा। इधर इंजीनियर बद्री कुमार पूर्वे ने बताया मेरे समर्थकों का कहना है की मैं एनडीए ही ज्वाइन करूं। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष,आदित्य नारायण चौधरी मन्ना,महामंत्री सुजीत मल्लिक, अमलेश झा,भारतीय जनता पार्टी जिला के कोषाध्यक्ष बबलू पांडियार आदि उपस्थित थे। इस मौके पर इंजीनियर बद्री कुमार पूर्व के पुत्र राजा राम पूर्वे ने सीपी जोशी को पाग पहना कर उनका अभिनंदन किया गया।