अन्य

भारत निर्वाचन आयोग,नई दिल्ली के आदेश के आलोक में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन- 2025 के प्रथम चरण के तहत जिला के सभी 10 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 06 नवंबर 2025 को मतदान तथा 14 नवंबर 2025 को मतगणना की तिथि निर्धारित है

दरभंगा। उक्त के आलोक में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के दौरान शांतिपूर्ण,पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से मतदान कार्य संपन्न कराने के लिए प्रतिनियुक्त मतदान पदाधिकारियों को सामान्य निर्वाचन प्रक्रिया/ ईवीएम संचालन एवं उनके कर्त्तव्यों के सम्यक निर्वहन संबंधित द्वितीय प्रशिक्षण प्रदान करने के निमित्त निर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री कौशल कुमार के आदेशानुसार द्वितीय प्रशिक्षण के लिए नया कार्यक्रम जारी किया गया है।

गौरतलब है कि 23 अक्टूबर को प्रथम पाली में एमएल एकेडमी लहेरियासराय दरभंगा में जिला के सभी 10 विधानसभा क्षेत्र की महिला मतदान पदाधिकारी (पीओ, पी-वन, पी-टू एवं पी-थ्री) के साथ 83 दरभंगा विधानसभा क्षेत्र के 195 मतदानकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसी केंद्र पर दूसरी पाली में भी इसी विधानसभा क्षेत्र के मतदानकर्मियों को द्वितीय ट्रेनिंग दी जायेगी। साथ ही प्लस टू जिला स्कूल लहेरियासराय दरभंगा में 85 बहादुरपुर विधानसभा तथा शफी मुस्लिम हाई स्कूल लहेरियासराय दरभंगा में 78-कुशेश्वरस्थान विधानसभा के प्रतिनियुक्त मतदानकर्मियों को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसी तरह 24 अक्टूबर को एमएल एकेडमी लहेरियासराय दरभंगा में 86 केवटी, प्लस टू जिला स्कूल लहेरियासराय दरभंगा में, 80-बेनीपुर विधानसभा, शफी मुस्लिम हाई स्कूल लहेरियासराय दरभंगा में,79- गौड़ाबौराम विधानसभा के मतदानकर्मी दो पालियों में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। 25 अक्टूबर को एमएल एकेडमी लहेरियासराय दरभंगा में 81 अलीनगर, प्लस टू जिला स्कूल लहेरियासराय दरभंगा में 82 दरभंगा ग्रामीण तथा शफी मुस्लिम हाई स्कूल लहेरियासराय दरभंगा में 84 हायाघाट विधानसभा के मतदानकर्मियों को दो पालियों में ट्रेनिंग दी जायेगी। 26 अक्टूबर को एमएल एकेडमी लहेरियासराय दरभंगा में 87-जाले विधानसभा के मतदानकर्मी प्रशिक्षण लेंगे। बता दें कि प्रशिक्षण नित्य दो पालियों में दिया जायेगा। प्रथम पाली सुबह 09 बजे से दोपहर 01 बजे तक, जबकि द्वितीय पाली दोपहर 02 बजे से अपराह्न 06 बजे तक चलेगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक प्रेक्षागृह लहेरियासराय में जोनल मजिस्ट्रेट/पुलिस को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कौशल कुमार ने बताया कि प्रतिनियुक्त मतदानकर्मियों को तृतीय प्रशिक्षण तृतीय नियुक्ति पत्र में अंकित योगदान स्थल पर दयेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *