अन्य

दरभंगा नगर से महागठबंधन समर्थित भीआईपी उम्मीदवार उमेश सहनी के चुनाव कार्यालय का मुकेश सहनी ने किया उद्घाटन

बिहार में इस बार बदलेगी एनडीए सरकार, 20 साल के कुशासन का होगा अंत : मुकेश सहनी

दरभंगा। महागठबंधन समर्थित विकासशील इंसान पार्टी के दरभंगा नगर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार उमेश सहनी के मारवाड़ी कॉलेज रोड में स्थित बनाए गए चुनाव प्रधान कार्यालय का भीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुकेश सहनी द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। श्री सहनी ने कहा इस बार दरभंगा नगर के लोग 20 साल के कुशासन का अंत करेंगे। और बिहार में महागठबंधन की सरकार हर हाल में बनेगी। उन्होंने कहा महागठबंधन पूरी तरह मजबूत है दो तिहाई से अधिक बहुमत लाकर हम बिहार में अपना मुख्यमंत्री बनाने का काम होगा। मौके पर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री, सह राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मो. अली अशरफ फातमी ने कहा दरभंगा की जनता इस बार एक निषाद के बेटा को जिताकर महागठबंधन की सरकार बनाएंगे। मामूली बारिश में ही शहर पूरी तरह डुब जाता है। कार्यक्रम का संचालन, राजद के अनिल झा, भीआईपी के जिलाध्यक्ष विनोद बंपर एवं राजद के मोहन यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान पूर्व महापौर सह राजद नेता,ओम प्रकाश खेड़िया, गोपाल मंडल, राजद जिलाध्यक्ष उदय शंकर यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दयानन्द पासवान, प्रेमचंद्र यादव उर्फ़ भोलू यादव,कांग्रेस नेता,मंटू ठाकुर, सीपीआईएम नेता नारायण जी झा, सीपीएम माले नेता सह इंसाफ मंच राज्य उपाध्यक्ष, नेयाज अहमद, अमानुल्लाह खा उर्फ़ अल्लन, जिला प्रभारी भीआईपी ललित कुमार सहनी,कांग्रेस नेता,राजा अंसारी एवं महागठबंधन के सभी नेता ने भाग लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *