
इस बार दरभंगा नगर सहित सभी 10 सीटो पर एनडीए की जीत होगी : हरि सहनी
दरभंगा की जनता उत्साहित है और बिहार में एनडीए की फिर सरकार बनेगी : संजय सरावगी
दरभंगा। शहरी विधानसभा क्षेत्र से लगातार पांच बार के विधायक, संजय सरावगी ने छठी बार किया दरभंगा शहरी विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन। क्या इस बार भी छठी बार भी अपनी जीत दर्ज कर छक्का लगाने में कामयाब होंगे। पांच बार विधायक और बिहार सरकार में मंत्री,संजय सरावगी का अपना राजनीतिक सफर रहा है। वे पहले पार्षद फिर विधायक और मंत्री भी बने। एनडीए से भाजपा के दरभंगा नगर से उम्मीदवार संजय सरावगी के चुनाव प्रधान कार्यालय का पुअर होम के निकट एक निजी विवाह भवन परिसर में बनाया गया है। जिसका मंगलवार की शाम मंत्री हरि सहनी एवं संजय सरावगी ने फीता काट एवं दीप जलाकर उदघाटन किया। मौके पर एनडीए में शामिल सभी दलों के नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता शामिल हुए। जिसमे पूर्व विधायक,अमरनाथ गामी,पूर्व एमएलसी,अर्जुन सहनी,भाजपा जिलाध्यक्ष,डॉ आदित्य नारायण मन्ना,डॉ. मृदुल कुमार शुक्ला, जिलाध्यक्ष लोजपा रामविलास,देवेंद्र झा,पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा,जीवछ सहनी,बैद्दनाथ चौधरी बैजू,पार्षद सोनी पूर्वे,सपना भारती,हम सेकुलर नेता,आर के दत्ता,कार्तिकेय कुमार,सुजीत मल्लिक, झुनझुन वाला,मीणा झा,जदयू नगर अध्यक्ष,माधव झा कार्यालय उदघाटन के समय मंच पर मौजूद रहे। ढोल नगाड़े के साथ सभी लोगो का स्वागत किया गया। मौके पर अतिथियों कार्यकर्ताओ का स्वागत किया गया मौके पर वक्ताओ ने सम्बोधित करते हुए कहा भाजपा के दरभंगा नगर संजय सरावगी उम्मीदवार और लगातार पांच बार चुनाव जीतकर विधायक और छठी बार भी मैदान में है। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा छठी बार भी भारी मतों से संजय सरावगी की जीत होगी। मौके पर मंत्री, हरि सहनी ने जीत का दावा करते हुए कहा की इस बार भी दरभंगा नगर सहित सभी 10 विधानसभा सीटो पर एनडीए की जीत होगी। दरभंगा नगर से एनडीए के भाजपा के उम्मीदवार,संजय सरावगी ने कहा आप दरभंगा की तमाम जनता और कार्यकर्ताओं का लगातार स्नेह और प्यार मिलता रहा है। आप सभी जनता एवं कार्यकर्ताओ के बदौलत लगातार पांच बार से जीत दर्ज किया। जनता ने हमें लगातार अपना आशीर्वाद दिया है और पुनः मुझे अपना प्रत्याशी बनाया है। आज यहां चुनाव प्रधान कार्यालय का उद्घाटन किया गया है। आज से चुनावी कार्य शुरू किया जाएगा। दरभंगा की जनता पूरी उत्साहित है और हमें लग रहा है जिस रूप में एनडीए सरकार के कामकाज के कारण जनता उत्साहित है और हमें जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। इस बार रिकॉर्ड टूटेगा। जब पूछा गया आप किन किन मुद्दों पर इस बार चुनाव में जनता के पास जा रहे है तो उन्होंने कहा विकास के मुद्दे पर हम चुनाव मैदान में है और एनडीए सरकार के द्वारा बहुत से के विकास कार्य हुआ है कई महत्वपूर्ण कार्यों को गिनाया। मिडिया प्रभारी, (प.) मुकुंद चौधरी,पिंटू भंडारी, मुकेश महाशेठ,राजा राम,अविनाश कुमार राय,प्रो अजित चौधरी,संजीत कुमार, संगीत कुमार,सौरभ झा, अंकुर गुप्ता,गौड़ी साह रहमगंज, दीपक पंजीयार, राजू तिवारी,संगीता झा,सरवण कुमार महतो,अशोक कुमार, अशोक नायक, अजय सरावगी सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने पहुचकर इस उदघाटन कार्यक्रम में भाग लिया।