
नगर विधानसभा में लगातार छठी बार होगी ऐतिहासिक जीत – संजय सरावगी
दरभंगा। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी के क्रम में रविवार को दरभंगा नगर विधानसभा के दरभंगा नगर दक्षिणी एवं पुत्री मंडल की अलग अलग मंडल बैठक दरभंगा नगर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष पिंटू भंडारी की अध्यक्षता में हुई। जिसमे विधानसभा चुनाव में संगठन को बूथ स्तर तक सुदृढ़ करने, मतदाता संपर्क अभियान को गति देने, प्रत्येक शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा हुई।
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष चित्तौड़गढ़ के सांसद डॉ सीपी जोशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता जन-जन तक केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री,नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। संगठन की मजबूती ही जीत की कुंजी है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ को सशक्त बनाकर एनडीए प्रत्याशियों की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करें। दरभंगा नगर विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी संजय सरावगी ने कहा दरभंगा की जनता एक बार फिर से नगर विधानसभा में लगातार लगातार छठी बार भाजपा को जिताने का मन बन चुकी है। महागठबंधन सिर्फ जनता को गुमराह करने का कार्य कर रहा है। नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास के आने को कार्य किए गए दरभंगा नगर विधानसभा में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं से पूरे शहर का कायाकल्प किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बुथ सतर तक जाकर सभी मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील किया। बैठक में प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के सस संयोजक डॉ मृदुल कुमार शुक्ला, जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना, विधानसभा प्रभारी मुकुंद चौधरी,जिला महामंत्री संतोष पोद्दार, जिला कोषाध्यक्ष बबलू पंजियार, जिला प्रवक्ता मनोज कुमार झा, विधानसभा विस्तारक वीरेन्द्र कराटे, रमेश झा,संतोष झा,विशाल महासेठ,अरुण झा वेदव्यास,दीपक खर्गा,मंडल आई •टी •सेल संयोजक निशांत कुमार निशु, निशांत चौधरी जय भारद्वाज, आकांक्षा रानी,अर्जुन सहनी मुकुंद चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा दरभंगा (पo) सहित सभी शक्ति केंद्र प्रमुख,शक्ति केंद्र प्रभारी, सभी बूथ अध्यक्ष उपस्थित थे।