अजब-गजब अंतरराष्ट्रीय

‘जीवित नास्त्रेदमस’ एथोस सैलोमे ने की AI लैब्स से नई महामारी फैलने की भविष्यवाणी

जीवित नास्त्रेदमस माने जाने वाले एथोस सैलोमे ने  AI लैब से एक बार फिर बड़ी महामारी फैलने की भविष्यवाणी करके सबको चौंका दिया है। अभी तक की गई उनकी सभी भविष्यवाणी सही साबित हुई हैं।

इसमें बीते वर्ष महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मौत से लेकर एलन मस्क के ट्विटर को एक्स करना सम्मिलित है। अब उन्होंन AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एवं वायरस को लेकर चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है।

प्राप्त एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने चेतावनी दी कि AI लैब्स नई महामारी की वजह बन सकती हैं। इससे वायरस फैल सकता है। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि AI फायदे से अधिक नुकसान कर सकता है। सैलोमे ने इस तकनीक की विनाश करने की क्षमता को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने बताया, ‘हालांकि AI मानव जीवन के विभिन्न पहलुओं में मदद कर सकता है।’

सैलोमे ने आगे कहा कि भविष्य की महामारियां प्राकृतिक घटनाएं नहीं बल्कि AI लैब्स की सिंथेटिक रचनाएं हो सकती हैं। जीव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के बीच यह संबंध एक ऐसे परिदृश्य को जन्म देगा, जहां आर्टिफिशियल वायरस विकसित किए जा सकते हैं। फिर चाहे ये मौजूदा बीमारियों का उपचार कने के लिए विकसित हों या फिर नई बीमारियां पैदा करने के लिए। सैलोमे ने यह भी कहा कि मनुष्य एवं AI हमारी सोच से कहीं ज्यादा समान हो सकते हैं तथा उनमें एक चीज है जो हमें एक करती है। वो है बिजली।

AMRITA KUMARI