बिहार

Bihar Politics: ‘हम’ ने 6 सीटों पर उतारे प्रत्याशी, जीतन राम मांझी की बहू को मिला टिकट

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जन सुराज पार्टी, आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बाद अब जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने भी अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

मांझी ने सभी 6 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान किया है। उन्होंने खुद एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। साथ ही में सभी प्रत्याशियों की तस्वीर भी साझा की।इमामगंज विधानसभा सीट से मांझी ने अपनी पुत्रवधू दीपा कुमारी को टिकट मिला है। टिकारी से ‘हम’ ने अनिल कुमार को मैदान में उतारा है। वहीं, बाराहट्टी (अ.जा) से ज्योति देवी को टिकट मिला है।अतरी से रोमित कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है। सिकंदरा (अ.जा) से प्रफुल्ल कुमार मांझी ताल ठोकेंगे। कुटुम्बा (अ.जा) सीट से मांझी ने ललन राम पर भरोसा जताया है।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि यह चुनाव केवल सीट जीतने का नहीं, बल्कि सम्मान का सवाल है। उन्होंने दावा किया कि मांझी के नेतृत्व में हम पार्टी इस बार निर्णायक भूमिका निभाएगी और एनडीए सरकार की रीढ़ साबित होगी।महकार में उमड़े कार्यकर्ताओं के उत्साह ने साफ कर दिया कि हम पार्टी इस बार केवल भागीदारी नहीं, बल्कि भागीदारी से आगे बढ़कर निर्णायक जीत की ओर नजरें गड़ाए बैठी है।

गौरतलब है कि जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को एनडीए की सीट शेयरिंग में 6 सीटें मिली हैं। वहीं, एनडीए की अन्य दल, बीजेपी-जेडीयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। कुशवाहा की पार्टी रालोमो 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चिराग की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें मिली हैं।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *