डेस्क :बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में, तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) ने 21 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने सोमवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। आधिकारिक घोषणा के अनुसार, तेज प्रताप यादव अपने पारंपरिक गढ़ महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने कहा कि उनका लक्ष्य “ऊर्जावान और स्वच्छ छवि वाले उम्मीदवारों” को मैदान में उतारना है जोयुवाओं और जमीनी स्तर के मतदाताओं से जुड़ सकें।
