डेस्क :राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पर कटाक्ष करते हुए दावा किया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा। राजग में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) शामिल हैं। लालू यादव ने चुनाव आयोग द्वारा बिहार में दो चरणों में 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान की घोषणा के बाद एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि छह और ग्यारह, एनडीए नौ दो ग्यारह


