बिहार

Aaj Ka Mausam: दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, महाराष्ट्र पर साइक्लोन ‘शक्ति’ का मंडराया खतरा

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर मूसलाधार बरसात होने के आसार हैं। आईएमडी ने 6 और 7 अक्टूबर के लिए भारी बारिश की बात कही है।उसने यहां पर तेज आंधी-पानी की आशंका व्यक्त करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।अगर बीते 24 घंटे की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को तेज हवाएं तो चलीं लेकिन बरसात नहीं हुई लेकिन रविवार शाम से यहां पर बरसात का दौर शुरू हो सकता है जो कि लोगों को परेशान कर सकता है इसलिए लोगों से अपील की गई है कि वो घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम अपडेट जरूर चेक करें।5 अक्टूबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री रहने का अनुमान है। दिल्ली में सुबह 6 बजे AQI 103 दर्ज किया गया है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

पूसा, दिल्ली -77 एक्यूआई

शादीपुर, दिल्ली -85 एक्यूआई

पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -94 एक्यूआई

नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -83 एक्यूआई

एफ मुंडका, दिल्ली – 103 एक्यूआई

भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि आज गुजरात ,महाराष्ट्र , यूपी, बिहार और पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।महाराष्ट्र में चक्रवात ‘शक्ति’ का खतरा (Aaj Ka Mausam)महाराष्ट्र पर साइक्लोन शक्ति का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने यहां पर 7 अक्टूबर तक भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है। उसने कहा है कि ये चक्रवात बहुत ज्यादा शक्तिशाली है, ये विदर्भ, मराठवाड़ा और कोकण क्षेत्रों में भारी तबाही मचा सकता है। मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगड, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में इसकी वजह से भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका है।

मध्यप्रदेश में भारी बरसात का अलर्ट (Aaj Ka Mausam)भोपाल, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, दतिया, देवास, धार, डिंडोरी, गुना, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, झाबुआ, कटनी, खंडवा, खरगोन, मंडला में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की आशंका अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा में भारी बारिश के आसार हैं इसलिए लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है।गुजरात में येलो अलर्टसोमनाथ, जामनगर, जूनागढ़, खेड़ा, महेसाणा, महिसागर, मोरबी, नवसारी, पंचमहल, पाटन, पोरबंदर, राजकोट, साबरकांठा, सूरत में भारी बारिश की आशंका है, यहां पर येलोअलर्ट जारी है।राजस्थान में भारी बारिश (Aaj Ka Mausam)अजमेर, अलवर, अनूपगढ़, बांसवाड़ा, बाड़मेर, जयपुर और बीकानेर में भारी बारिश की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

UP के कई जिलों में होगी बारिश प्रतापगढ़, फैजाबाद, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद,. बनारस, रायबरेली, सीतापुर, बलरामपुर, बहराइच, हरदोई, महाराजगंज, कुशीनगर में भारी बारिश के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *