बिहार

महिला की गला रेतकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका

 

मेंरठ। पूठा गांव के जंगल में शनिवार सुबह झाड़ियों के बीच महिला का लहूलुहान हालत में शव बरामद हुआ। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। परतापुर और टीपीनगर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दोनों थानों की पुलिस में सीमा विवाद को लेकर बहस होती रही।मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। शनिवार को टीपीनगर थाना क्षेत्र के पूठा गांव के जंगल में एक युवक ने सड़क किनारे झाड़ियों में महिला का शव पड़ा देखा। चौकीदार ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया। जांच में सामने आया है शव करीब डेढ़ से दो दिन पुराना है।

महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। गले पर गहरे घाव और जानवर के नोंचने जैसे निशान मिले हैं। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना भी घटनास्थल पर पहुंचीं और टीपीनगर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने बताया महिला के दाहिने हाथ पर दीपक, धर्मपाल और अनीता नाम लिखा मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से महिला की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। शिनाख्त के लिए पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव की तस्वीरें आसपास के थानों और अन्य माध्यमों पर भेज दी हैं। मृतका के हाथ में सोने की अंगूठी भी मिली है। — फोरेंसिक टीम जुटा रही सुराग फोरेंसिक टीम ने मौके से खून के नमूने, मिट्टी और अन्य साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। जांच में यह भी आशंका जताई गई है कि महिला लकड़ी बीनने के लिए जंगल में आई थी तभी वारदात का शिकार हुई। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि कहीं उसकी हत्या किसी और जगह कर शव को यहां लाकर फेंका तो नहीं गया। वर्जन महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी है, डेढ़ से दो दिन पुराना शव लग रहा है। मृतक महिला की गर्दन नोंचा गया है। आसपास के लोगों से मृतक महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। सोशाल मीडिया पर महिला के फोटो डाले गए है, आसपास लगे एक सप्ताह के सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है। फिलहाल महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया गया है। सौम्या अस्थाना , सीओ ब्रहमपुरी ,मेरठ

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *