अन्य

दुर्गा पूजा के नौ वीं पर पूजा पंडालो की ओर बड़ी संख्या में लोग दर्शन को पहुंचे शांतिपूर्ण वातावरण में स्थानीय थानो के साथ रैपिड एक्शन फ़ोर्स की टीम एवं जिला शन्ति समिति व जिला दुर्गा पूजा समन्वय समिति और दुर्गा पूजा आयोजनकर्ताओ का रहा सराहनीय प्रयास व सहयोग

 

दरभंगा। दशहरा के अवसर पर जिले में विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से बड़ी व्यवस्था की गई है. दुर्गा पूजा के नौ वीं के अवसर पर पूजा पंडालो की ओर दर्शन के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। इस बीच असामाजिक तत्व एवं उच्चके मनचले भी सक्रिय हो जाते हैं और मेले में आने वाले लोगों पर नजर होती है और उनके पर्स एवं जेवरात की चोरी करने की कोशिश में लगे रहते हैं। लेकिन जहां जिला प्रशासन की बड़ी व्यवस्था के आगे यह सभी बेकार साबित होते हैं। जिलाधिकारी, कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जल्ला रेड्डी का संयुक्त आदेश जारी किया गया है किसी भी हालत में असामाजिक तत्व एवं अफवाह फैलाने वाले लोग नहीं बचे गे और कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। अब तक शांतिपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा मनाई जा रही है। कहीं से कोई अप्रिय घटना या कोई बात नहीं हुई है. शांतिपूर्ण वातावरण में लोग दुर्गा पूजा के मेला का आनंद ले रहे हैं। यह सब संभव है पुलिस के जवानों एवं पदाधिकारीयों के द्वारा शांतिपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा संपर्क करने में अपना योगदान दे रहे हैं। विशेष रूप से अल्फा 114 बी एन आर ए एफ रैपिड एक्शन फ़ोर्स के कमान अधिकारी डिप्टी कमांडेंट, कृष्णा कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष फोर्स के जवान दिन रात अपना योगदान देर हे हैं। नगर थाना के पुलिस के जवानो और कंपनी के तैनात जवानो के द्वारा यातायात सुचारू रूप से बनाए रखी जा रही है। जिससे दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को किसी तरह की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े ख्याल रखा जा रहा है और सहयोग किया जा रहा है। इस बीच लगातार पदाधिकारी एवं विभिन्न जवानों को समय समय पर अलर्ट देखा गया। इस बीच नगर थानाध्यक्ष,अरविंद कुमार भी दरभंगा टावर चौक स्थित भगत सिंह चौक पूजा पंडाल का जायजा लिया। बताया गया किसी को दर्शन के लिए दिक्कत नहीं होने दी जा रही है। लोगों से भी सहयोग करने का आग्रह किया। यहां वहां गाड़ियों को ना लगाकर व्यवस्थित जगह पर पार्किंग में ही लगाए। देर रात तक विभिन्न पूजा पंडाल एवं मुख्य सड़क पर जवानो को तैनात देखा गया। एएसआई मनोज कुमार झा नगर थाना, वही सादे वर्दी में भी पुलिस के जवान अपना काम कर रहे थे। इधर लहेरियासराय थाना क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडाल के एम टेंक, नाका 6 यातायात थाना, रहमगंज, मौलागंज, उर्दू बाजार एवं नगर थाना क्षेत्र के भगत सिंह चौक,दोनार चौक, शिवाजी नगर, मिर्जापुर गौशाला रोड, विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कहलबाड़ी, लक्ष्मी सागर, सुंदरपुर, कादिराबाद, आजम नगर सहित विभिन्न जगह पर शांतिपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा मनाई जा रही है। गुरुवार को दसवीं दशहरा भी इसी तरह से शांतिपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा मनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *