
दरभंगा। बिहार भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने आज प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को कटघरे में खड़ा करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह उर्फ पप्पू को सबसे बड़ा राजनीतिक उम्र चोर बताया। जिस प्रकार प्रशांत किशोर ने भाजपा के नेताओं पर बेबुनियाद आरोप लगाकर उनकी छवि को धूमिल करने का नाकाम कोशिश की लेकिन खुद की राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा जब प्रशांत किशोर आरोप लगा रहे थे। उन्हीं के बगल में उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह बैठे होते हैं,जो सबसे बड़े जालसाज हैं। चुनाव आयोग में दिए गए उदय सिंह के एफिडेविट में वे खुद 2004 लोकसभा चुनाव के दौरान 44 साल के थे। इसके बाद 2009 में हुए लोक सभा चुनाव के दौरान 57 साल के हो गए। वे मात्र 5 साल में 13 साल बड़े हो गए। उन्होंने कहा प्रशांत किशोर को यह बताना चाहिए कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ऐसा कौन कांड किया जिससे उन्हें आयु बदलना पड़ा? उन्होंने कहा कि उन्हें वह फॉर्मूला भी बताना चाहिए जिसमें पांच साल में व्यक्ति की उम्र 13 साल बढ़ जाती है। उन्होंने साफ लहजे में कहा ये सभी लोग जालसाज लोग हैं। उन्होंने कहा इतना बड़ा उम्र घोटाला करने के लिए इलेक्शन कमीशन को उदय सिंह को जेल में डालना चाहिए। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने कहा ये सभी लोग जालसाज हैं आने वाले चुनाव में बिहार की जनता इनका खुद हिसाब लेगी। इनका चेहरा अब बेनकाब हो चुका है। यह जानकारी मुकुंद चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा, दरभंगा (पo) द्वारा जारी प्रेस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया।