प्रादेशिक बिहार

बिहार : फाइनल वोटर लिस्ट जारी, हटाए गए 48 लाख मतदाताओं के नाम

डेस्क : बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) से पहले बड़ा अपडेट आया है. चुनाव आयोग (Election Commission) ने 30 सितंबर को राज्य की अंतिम वोटर लिस्ट जारी कर दी है. यह सूची स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत बनाई गई है, जो पूरे 22 साल बाद हुआ है. इस प्रक्रिया में करीब 48 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं. चुनाव आयोग ने 1 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की थी. इसके बाद 1 सितंबर तक लोगों और राजनीतिक दलों से आपत्तियां और दावे आमंत्रित किए गए. इस पूरी प्रक्रिया के बाद अब अंतिम लिस्ट सामने आई है. ड्राफ्ट लिस्ट में कुल 7.24 करोड़ मतदाता दर्ज थे.

चुनाव आयोग का कहना है कि लिस्ट से नकली और गैर-योग्य मतदाता हटाए गए हैं, ताकि चुनाव पारदर्शी और निष्पक्ष हो सके. आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी योग्य नागरिक का नाम वोटर लिस्ट से किसी भी हालत में नहीं हटाया जाएगा.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *