डेस्क :भारत निर्वाचन आयोग ने अक्टूबर-नवंबर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मंगलवार को अपनी वेबसाइट पर अंतिम मतदाता सूची अपलोड कर दी। एक अधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के आलोक में, 30 सितंबर, 2025 की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। कोई भी मतदाता https://voters.eci.gov.in लिंक के माध्यम से मतदाता सूची में अपने नाम का विवरण देख सकता है।
