डेस्क :मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को दावा किया कि भाजपा ने पंजाब में अघोषित राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल प्रधानमंत्री से मिलते हैं। उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने का समय नहीं मिलता… आपने पंजाब में अघोषित राष्ट्रपति शासन लगा दिया है। अगर पंजाब खाद्यान्न देने से इनकार कर दे तो आप क्या करेंगे? एक तरफ तो वे कहते हैं कि पंजाब हमारा अन्नदाता है, लेकिन जब नुकसान होता है, तो कहते हैं कि पैसा नहीं मिलेगा।
