अन्य

दुर्गा पूजा पर 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक शहर की ट्रैफिक, पार्किंग व्यवस्था

  1. दरभंगा। दुर्गा पूजा पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, दरभंगा, विकास कुमार द्वारा यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी जारी की गई है। जिसमे 29 से सितंबर से 02 अक्टूबर तक

दरभंगा शहर के लिए ट्रैफिक / पार्किंग प्लान में बस पार्किंग- रामनगर आईटीआई कॉलेज बहेडी की ओर से दरभंगा शहर में आने वाली सभी प्रकार के व्यवसायिक/चार पहिया वाहनों का परिचालन रामनगर आईटीआई तक होगा। बहेड़ी की ओर से आने वाली बस रामनगर आईटीआई कॉलेज में पार्क करेंगें। बहेड़ी के तरफ से आने वाली दो पहिया,चार पहिया वाहन समाहरणालय होते हुए लहेरियासराय टावर से हाजमा चौक और शोभन होते हुए एकमी से एनएच के लिए निकल जाएगी। गंज चौक पेट्रोल पम्प के पास सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरौल / बेनीपुर से आने वाली बसे दो पहिया / चार पहिया वाहन गंज चौक पेट्रोल पंप से यूटर्न होकर वही पार्क करेंगे, दरभंगा शहर में बहेड़ा (बेनीपूर) की ओर से आनेवाली व्यवसायिक वाहन किसी भी स्थिति में दिलावरपुर दाल मिल से आगे नही जाएगी, दो पहिया /चार पहिया वाहन पार्किंग-विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में दो पहिया/चार पहिया वाहन कादिराबाद बस स्टैन्ड और गृह रक्षक कमांडेंट कार्यालय के खाली परिसर में पार्क करेगें। नगर थाना क्षेत्र में दो पहिया / चार पहिया वाहन हसन चौक पोस्ट ऑफिस के सामने लक्ष्मेश्वर पब्लिक पुस्तकालय में पार्क करेगें। मब्बी थाना क्षेत्र में दो पहिया / चार पहिया वाहन बाजार समिति मे पार्क करेगें। कोतवाली थाना क्षेत्र में दो पहिया / चार पहिया वाहन मारवाड़ी काँलेज के साईकिल स्टैण्ड मे पार्क करेंगे। साथ ही, मिर्जापुर चौक से रेलवे स्टेशन की ओर जानेवाली रास्ता में पूअर होम परिसर में दो पहिया / चार पहिया वाहन पार्किंग की व्यवस्था है, लहेरियासराय थाना क्षेत्र में दो पहिया / चार पहिया वाहन केएम टैंक स्थित बस स्टैण्ड/ नाका नं-6 स्थित जिला स्कूल/ रहमगंज स्थित जीसस मैरी स्कूल/मौलागंज स्थित तेल मिल एवं नीम चौक स्थित डाईट में पार्क करेंगें। बहादुरपुर क्षेत्र में पंडासरायय से आने वाली दो पहिया / चार पहिया वाहन दरबारी चौक से होते हुए आदर्श मध्य विद्यालय (ऑडिटोरियम के पास) में पार्किंग करेंगे। समय- 3 बजे दोपहर से पहिया वाहन के लिए पूर्णतः बाधित रहने वाले मार्ग, पंसारी पेट्रोल पम्प के पास से दरभंगा टावर जाने वाले मार्ग दोनों तरफ पुर्णतः बंद रहेगा, सुभाष चौक से दरभंगा टावर जाने वाले मार्ग दोनों तरफ पुर्णतः बंद रहेगा। बाजार समिति / शिवधारा चौक से कैदराबाद आने / जाने वाला मार्ग कादिराबाद स्थित बस स्टैंड के पास पूर्णतः बंद रहेगा। केएम टैंक से काली मंदिर जाने वाले गार्ग पूर्णतः बंद रहेगा। प्रधान डाक घर के पास तीन मुहाने से वाहन हसन चौक की तरफ जाना बंद रहेगा। भगत सिंह चौक से गिर्जापुर चौक की तरफ जाने वाला रांस्ता बंद रहेगा। दारूगट्टी से किला घाट की ओर किसी भी प्रकार का व्यवसायिक वाहन नहीं जाएगा। सभी प्रकार के वाहनों (ऑटो सहित) का परिचालन शहर क्षेत्र में 3 बजें से 4 बजे तक बंद रहेगा। भंडार चौक से कोई भी वाहन कटहलवाड़ी मुहल्ला की ओर नहीं जाएगा, उपर से ब्रीज होकर जाएगी। आयकर चौक से कोई भी वाहन हसन चौक की ओर नही जाएगी। विद्यापति चौक से भारी वाहन कटहलबाड़ी मुहल्ला की ओर नही जाएगा। मधुबनी से गुजफ्फरपुर जाने वाली बसें सीधा फोरलेन से जाएगी, मुजफ्फरपुर से दरभंगा आने वाली बसें दिल्ली मोड़ तक ही परिचालित होगी, मधुबनी से दरभंगा होते हुए समस्तीपुर की ओर जानेवाली बसें 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक दिल्ली मोड़ से भाया शोभन चौक, एकमी रोड, विशनपुर होते हुए समस्तीपुर जायेंगी। दरभंगा रेलवे स्टेशन के बाहरी भाग,अल्लपट्टी, दोनार चौक, कदिराबाद बस स्टैंड के सामने सड़क पर एवं बेंता चौक पर किसी भी परिस्थिति में ऑटो का ठहराव नही होगा। नोट – सभी ड्रॉप गेट सड़क पर बनाये गये पूजा पंडाल से होकर आपातकालीन वाहन जैसे- एम्बुलेंस एवं पुलिस की गाड़ी का परिचालन चालू रहेगा। संस्कृत विश्वविद्यालय से बाघ मोड़ के लिए जाने वाली सड़क अंदर से खुला रहेगा। जिसका प्रयोग वैकल्पिक तौर पर किया जा सकेगा। वन-वे पूर्ण रूप से सभी गाड़ियो के लिए जारी रहेगा। ड्रॉप गेट के पास प्रशासन मोलंटियर की व्यवस्था रहेगी। जिनके सहयोग से गाड़ी पार्किंग करा सकते है। दूर्गा पूजा पर मेला घुमने वाले सभी श्रद्धालुओं से आग्रह है की चार पहिये वाहन का प्रयोग कम से कम करें एवं चिन्हित स्थान पर ही गाड़ी पार्क करें जरूर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *