
दरभंगा। दरभंगा जदयू जिलाध्यक्ष भाजपा के कठ पुतली बनकर रह गए है। पूर्व नगर अध्यक्ष जदयू दीदार हुसैन चाँद ने प्रेस बयान जारी करते हुए उन्होंने कहा की वर्तमान दरभंगा जदयू जिलाध्यक्ष, ईश्वर मंडल भाजपा के कठपुतली बन गए हैं। जिसका परिणाम है की अलीनगर विधानसभा सम्मेलन में देखने को मिला। जिलाध्यक्ष को सिर्फ अपना सम्मान चाहिए सोशल मीडिया पर पर अपनी फोटो और वाह वाही से मतलब है इन्हें जदयू के कार्यकर्ताओ से कोई मतलब नहीं रह गया है। खास कर मुस्लिम कार्यकर्ताओ से पूरे 10 विधानसभा में एक भी मुस्लिम कार्यकर्ता को मंच से संबोधन नहीं करने दिया जाना इनकी ओछी राजनीति और मानसिकता को दर्शाता है। अगर पार्टी ने इस पर जल्द बिचार नहीं किया तो आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका परिणाम गंभीर हो सकता है। ये साफ लफ्जों में कहते हैं की मेरा कोई क्या बिगाड़ सकता है जब मुझ पर माननीय का आशीर्वाद प्राप्त है। इनके रहते मुस्लिम कार्यकर्ता को खुले आम जिला अतिथि गृह में गाली दिया जाता है। यहां तक कहा जाता है के जदयू में मुसलमानों का क्या काम है। ये एक गंभीर मामला है। पार्टी को इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।