उत्तर प्रदेश

दोस्त की अधजली लाश को लाठियों से पीटता रहा युवक, कारण जानकर चौंक जाएंगे

दोस्त की अधजली लाश को लाठियों से पीटता रहा युवक, कारण जानकर चौंक जाएंगे News: उत्तर प्रदेश के एक गांव से ऐसा शर्मनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने इंसानी रिश्तों और दोस्ती की गरिमा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक व्यक्ति अपने मरे हुए दोस्त की जलती चिता पर लाठियां बरसाने लगा वजह थी कि मरने वाला उसके पैसे चुकाए बिना दुनिया छोड़कर चला गया था।वीडियो में दिखा कि मृतक के अंतिम संस्कार के दौरान उसका दोस्त गुस्से में चिता पर लाठियां मारता नजर आया। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने लोगों को हैरानी और गुस्से में डाल दिया है। बचपन की दोस्ती, लेकिन अंत ऐसागांव के लोगों के मुताबिक जय (बदला हुआ नाम) और विजय (बदला हुआ नाम) बचपन से दोस्त थे। दोनों खेतों में साथ काम करते थे, साथ उठते-बैठते और गांव की छोटी-बड़ी जिम्मेदारियां मिलकर निभाते थे। करीब दो साल पहले जय ने विजय से 50 हजार रुपये उधार लिए थे, यह कहकर कि फसल बेचते ही लौटा देगा। लेकिन किस्मत ने जय का साथ नहीं दिया। बीमारी ने उसे घेर लिया और इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।अंतिम संस्कार के दौरान टूट पडा गुस्सा शनिवार शाम जब गांव के श्मशान घाट पर रामू का अंतिम संस्कार हो रहा था, उस समय उसका परिवार शोक में डूबा था। चिता जल रही थी, पत्नी और बच्चे पास खड़े थे। तभी अचानक विजय लाठी लेकर दौड़ता हुआ आया और चिता पर ताबड़तोड़ वार करने लगा।वहा के लोगो ने देखा कि चिता की लपटें उठ रही थीं, लेकिन विजय गुस्से में अंधा होकर लकड़ियों को पीट रहा था। चिंगारियां उड़ने लगीं, लकड़ी के टुकड़े बिखर गए, और वहां मौजूद लोग स्तब्ध रह गए।विजय का आरोप- “जानबूझकर नहीं लौटाए पैसे”विजय का कहना है कि जय ने पैसे हड़पने की नीयत से उधार लिए थे। वह मानता है कि जय जानबूझकर पैसा नहीं लौटा रहा था। उसने बताया कि कई बार उसने पैसे मांगे, लेकिन हर बार टाल दिया गया। गुस्से में आकर उसने जय की चिता को ही निशाना बना डाला।स्थानीय पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है, लेकिन गांव में तनाव का माहौल है। कुछ ग्रामीणों ने श्यामलाल की हरकत को “पशुवत” बताया, तो कुछ ने उसके गुस्से को “तकलीफ का इजहार” कहा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *