राष्ट्रीय

बिहार: धर्मेंद्र प्रधान ने पटना में भाजपा का घर-घर चुनाव प्रचार शुरू किया

डेस्क :भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को पटना में घर-घर चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया। प्रधान ने इस दौरान दीघा विधानसभा क्षेत्र के आदर्श चौक, वेस्टर्न पटेल नगर और अन्य इलाकों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान लोगों से बातचीत की और स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया।केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘जनसंपर्क के दौरान मिले अपार स्नेह और समर्थन से यह स्पष्ट है कि बिहार की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सशक्त नेतृत्व में राजग की सरकार बनाने का संकल्प ले चुकी है।’’

प्रधान ने लोगों से केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से हो रहे लाभों के बारे में प्रतिक्रिया भी ली। उन्होंने कहा कि जनता बदलते बिहार को लेकर सकारात्मक राय रख रही है और भाजपा के जनसंपर्क अभियान की सराहना कर रही है। इस मौके पर पटना साहिब से सांसद रविशंकर प्रसाद, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा और पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी संजय मयूख भी उनके साथ मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *