डेस्क :सुरक्षा बलों ने मणिपुर में 19 सितंबर को असम राइफल्स के काफिले पर हुए हमले में शामिल प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बिष्णुपुर जिले में हुए इस हमले में दो जवान शहीद हुए थे। गिरफ्तार किए गए लोगों में थोंग्राम सदानंद सिंह और चोंगथम महेश शामिल हैं, जो उग्रवादी गतिविधियों में लिप्त थे।
