डेस्क :लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप के चार देशों की यात्रा पर रवाना हुए हैं जहां उनका प्रमुख नेताओं, छात्रों और व्यापारियों से मुलकात एवं संवाद का कार्यक्रम है। कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने यह जानकारी दी। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का यह विदेश दौरा कितने दिनों का है। खेड़ा ने एक्स पर पोस्ट किया, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दक्षिण अमेरिका की यात्रा पर रवाना हुए हैं। उनका चार देशों के नेताओं, विश्वविद्यालय के छात्रों और व्यापारिक जगत के सदस्यों से मिलने का कार्यक्रम है।
