अन्य

मिथिला के लाल मनीष आनंद की भोजपुरी फ़िल्म अवैध 26 सितंबर को हो रही रिलीज

 

दरभंगा। भोजपुरी फिल्म अवैध शुक्रवार 26 सितंबर से सिनेमा घरों में एक साथ लगने जा रही है।जिसमे दरभंगा में रजनीश सिने पैलेस में भी लगने जा रही है,जो मिथिला और दरभंगावासियों के लिए गर्व की बात होगी। गेहूंमी शिवधारा, दरभंगा के रहने वाले कलाकर एवं पत्रकार मनीष आनंद जो कई सालों से पत्रकारिता के साथ साथ नाटक, थियेटर, नुक्कड़ नाटक एवं गीत संगीत के माध्यम से समय समय पर अपनी प्रस्तुति देते रहे है। वर्षों की कड़ी मेहनत,त्याग, किया। एक कलाकार के रूप में करने के बाद भोजपुरी फ़िल्मों के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव और कई कलाकारों के साथ काम करने का मौका मेन विलेन महंथ के रूप में अवैध फिल्म में मिला।कलाकार मनीष आनंद को इतना बड़ी ब्रेक मिला है जिससे दरभंगावासियों में खुशी देखी जा रही है। फ़िल्म को लेकर मनीष आनंद ने लोगों से कहा एक बार हमारे फिल्म अवैध को जरूर देखने सिनेमा घर आए और हमें और हमारे टीम की हौसला आफजाई करें, अवैध फिल्म मुख्य रूप से मुंगेर के सत्य घटना पर आधारित है। बिहार के मुंगेर जिला में जहां एक समय हथियार बनाने की फैक्टरी चला करता था।जब हथियार बनाने की फैक्टरी बंद हो गए इसके बाद वहां काम करने वाले कारीगरों के द्वारा विद्रोह छेड़ दिया गया। छेड़े गए विद्रोह पर यह कहानी मुख्य रूप से आधारित है यह फिल्म अवैध बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *