डेस्क :पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह ने मंगलवार को घोषणा की कि राज्य में नागरिकों के लिए 10 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की जाएगी, जिसके तहत परिवार के सभी सदस्यों के लिए व्यक्तिगत कार्ड बनाए जाएँगे। बलबीर सिंह ने बताया कि इस योजना के लिए आय या किसी अन्य लाभ का कोई मानदंड नहीं है; व्यक्ति के पास केवल पंजाब का आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र होना आवश्यक है।
