राष्ट्रीय

ओडिशा के बालासोर में दीवार गिरने से आदिवासी दंपती की मौत

डेस्क :ओडिशा के बालासोर जिले में एक कच्ची दीवार का एक हिस्सा गिरने से उसके मलबे में दबकर एक आदिवासी दंपती की मौत हो गई और उनकी बेटी घायल हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।पुलिस के अनुसार यह घटना रविवार रात जिले के बस्ता थाना क्षेत्र के महादेव शरणी गांव में हुई। मृतकों की पहचान पिथा मुर्मू (35) और उनकी पत्नी लक्ष्मी (30) के रूप में हुई है। उसने बताया कि इस घटना में उनकी 12 वर्षीय बेटी घायल हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *