राष्ट्रीय

नवरात्रि पर महिलाओं को बड़ी सौगात! 25 लाख नए मुफ्त उज्ज्वला LPG कनेक्शन

डेस्क :केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को घोषणा की कि केंद्र सरकार नवरात्रि के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत 25 लाख मुफ्त एलपीजी कनेक्शन वितरित करेगी। एक पोस्ट साझा करते हुए, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इससे एलपीजी कनेक्शनों की कुल संख्या 10.60 करोड़ हो जाएगी। हरदीप पुरी ने लिखा कि उज्ज्वला परिवारों का विस्तार। नारी शक्ति को एक महान उपहार! नवरात्रि की शुभ शुरुआत के साथ, 25 लाख नए मुफ्त पीएम उज्ज्वला कनेक्शन का उपहार इस बात का एक और प्रमाण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देवी दुर्गा जी की तरह महिलाओं का सम्मान करते हैं। यह निर्णय माताओं और बहनों के सम्मान और सशक्तिकरण के हमारे संकल्प को और मजबूत करता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *