डेस्क :आंध्र प्रदेश में एक बड़ा विवाद सामने आया है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने वाईएसआर कांग्रेस सरकार पर तिरुपति मंदिर के परकामनी (दानपेटी) से 100 करोड़ रुपये से अधिक की चोरी का आरोप लगाया है। भाजपा नेता और तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के सदस्य भानु प्रकाश रेड्डी ने दावा किया कि यह वाईएसआर कांग्रेस के शासन (2019-2024) के दौरान टीटीडी के इतिहास में ‘सबसे बड़ी लूट’ थी।

