अंतरराष्ट्रीय

इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पीएम मोदी को किया फोन, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय पायलट स्मित मच्छार के साथ मशाल प्रज्वलित करने का दिया निमंत्रण

डेस्क : इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन करके इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर एक वीर भारतीय पायलट स्मित मच्छर के साथ मिलकर मशाल प्रज्वलित करने का विशेष निमंत्रण दिया है।

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट स्मित मच्छर (जिन्हें कॉकपिट की एक घटना के दौरान उनकी बहादुरी के लिए सराहा गया) के साथ इजराइल आने और स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का न्योता दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि जमीन और हवा दोनों जगह भारत और इजराइल मिलकर आतंकवाद का मुकाबला कर रहे हैं।

दोनों नेताओं ने भारत और इजराइल की दोस्ती, रणनीतिक साझेदारी और आपसी सहयोग को और मजबूत करने पर भी चर्चा की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *