डेस्क :ओडिशा में श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने पुरी मंदिर में अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और सेवादारों के मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। यह फैसला शनिवार शाम को मंदिर की ‘छत्तीसा निजोग’ की बैठक में लिया गया।एसजेटीए के मुख्य प्रशासक अरबिंद कुमार पाधी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पहले चरण में मंदिर में पुलिस और अन्य अधिकारियों द्वारा मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा तथा बाद में इसका विस्तार सेवादारों तक भी किया जाएगा
