डेस्क :भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई ने प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को शनिवार को धोखाधड़ी पर आधारित एक राजनीतिक स्टार्टअप बताया और पूर्व चुनाव रणनीतिकार पर फर्जी कंपनियों के माध्यम से सैकड़ों करोड़ रुपये जुटाने का आरोप लगाया। इससे एक दिन पहले किशोर ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाया थाभाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने किशोर पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व वाले महागठबंधन की अप्रत्यक्ष रूप से मदद करने का आरोप लगाया और पूछा, उनकी पार्टी अब भी विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में शामिल पार्टियों द्वारा शासित राज्यों से धन क्यों प्राप्त कर रही है
