स्थानीय

दरभंगा : संस्कृत विवि की स्थापना शाखा के कर्मी को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

दरभंगा : संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना शाखा-एक के वरीय कर्मी प्रदीप कुमार ठाकुर को उनकी सेवानिवृत्ति पर शनिवार को भावभीनी विदाई दी गयी। वैसे तो उनकी सेवानिवृति की तिथि 30 सितम्बर है लेकिन पूजा अवकाश घोषित हो जाने के कारण उन्हें समय पूर्व ही विदाई दी गयी। उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने बताया कि खुशी की बात यह कि मौके पर कुलपति प्रो0 लक्ष्मी निवास पांडेय एवं कुलसचिव प्रो0 ब्रजेशपति त्रिपाठी ने उन्हें पीपीओ से सम्बंधित कागजात भी हस्तगत करा दिया। विदाई के क्षण सभी यही कह रहे थे कि नोटिस लेकर प्रदीप जी ज्योहीं मुख्यालय के विभागों में प्रवेश करते थे तो सभी चौकन्ना हो जाते थे कि अवश्य ही कोई न कोई विशेष सूचना होगी। अवकाश से सम्बंधित सूचनाएं भी प्रदीप जी ही सभी को उपलब्ध कराते थे। पग-चादर व फूलमाला से उन्हें सम्मानित करते हुए अंगवस्त्र के साथ अन्य उपहार भी दिए गए। मौके पर प्रो. पुरेन्द्र वारिक, डॉ पवन कुमार झा, डॉ दिनेश झा, डॉ अनिल कुमार झा, डॉ रविन्द्र मिश्र, कुंदन भारद्वाज, शम्भू नाथ झा, सुशील कुमार झा, अभिषेक कुमार झा, अभिमन्यु कुमार, राजेश कुमार झा समेत कई कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *