राष्ट्रीय

सस्ते पानी से रेलवे का यात्रियों को तोहफा, Rail Neer की कीमतें हुईं कम, 22 सितंबर से लागू

डेस्क :भारतीय रेलवे ने रविवार को रेल नीर के अधिकतम खुदरा मूल्य में कटौती की घोषणा की। एक लीटर की बोतल की कीमत 15 रुपये से घटाकर 14 रुपये और आधा लीटर की बोतल की कीमत 10 रुपये से घटाकर 9 रुपये कर दी गई है। इस कटौती से ऐतिहासिक जीएसटी सुधारों का लाभ यात्रियों को मिलेगा। रेल नीर के अलावा, आईआरसीटीसी/रेलवे द्वारा चयनित अन्य ब्रांडों की पैकेज्ड पेयजल बोतलों की अधिकतम खुदरा कीमत में भी संशोधन किया जाएगा। ये निर्देश 22 सितंबर से लागू होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *