डेस्क :उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के एक मॉल में गोलीबारी करने के आरोप में एक महिला समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) निपुण अग्रवाल ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना 19 और 20 सितंबर की दरमियानी रात हुई, जब कुछ लोगों ने मॉल के सुरक्षाकर्मियों से विवाद किया। उन्होंने बताया कि इसी बीच एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोलीबारी की
