गुजरात के वडोदरा में धार्मिक स्थल के अपमान की अफवाह पर बीती रात भारी बवाल हुआ. सिटी पुलिस स्टेशन एरिया में नवरात्रि के पंडाल पर तीन राउंड में पथराव किया गया. कई थानों की पुलिस, क्राइम ब्रांच और आला अधिकारियों ने स्थिति को संभाला. पुलिस उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी है.
