डेस्क :भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मतदाता सूची में हेराफेरी के आरोपों को “गलत और निराधार” करार देते हुए खारिज कर दिया। चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा कि राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोप गलत और निराधार हैं। आयोग ने स्पष्ट किया कि किसी भी वोट को ऑनलाइन किसी भी व्यक्ति द्वारा हटाया नहीं जा सकता, जैसा कि राहुल गांधी ने गलत धारणा बनाई है
