दोनों बदमाशों की पहचान रविन्द्र पुत्र कल्लू निवासी कहनी, रोहतक और अरुण पुत्र राजेंद्र निवासी इंडियन कॉलोनी, गोहना रोड, सोनीपत के रूप में हुई थी. आज यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और सीआई यूनिट दिल्ली की संयुक्त टीम से थाना ट्रॉनिका सिटी गाजियाबाद में मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों बदमाश मारे गए.
दोनों रोहित गोदारा-गोल्डी बरार गैंग के सक्रिय सदस्य थे. रविन्द्र कई वारदातों में शामिल रहा था. मौके से ग्लॉक और जिगाना पिस्टल और काफ़ी कारतूस बरामद हुए हैं.
