राष्ट्रीय

परमाणु धमकी पर मोदी का तगड़ा अल्टीमेटम, माताओं-बहनों से की ऐसी अपील

डेस्क :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 75वें जन्मदिन पर धार में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए इंडिया टुडे के एक्सक्लूसिव खुलासे का ज़िक्र किया जिसमें पहली बार जैश-ए-मोहम्मद ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर में नुकसान उठाने की बात कबूल की थी। उन्होंने कहा कि जैश के एक शीर्ष कमांडर का कबूलनामा इस बात का सबूत है कि नया भारत न सिर्फ़ आतंक का डटकर जवाब देता है, बल्कि किसी की भी परमाणु धमकियों से नहीं डरता। जोरदार तालियों के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पाकिस्तानी आतंकियों ने हमारी बहन-बेटियों के सिंदूर पोछे थे। हमने ऑपरेशन सिंदूर चलाया और आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। हमारे बहादुर सशस्त्र बलों ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। कल ही देश और दुनिया ने एक और पाकिस्तानी आतंकवादी को रोते हुए अपनी आपबीती सुनाते देखा। यह नया भारत है। यह किसी की परमाणु धमकियों से नहीं डरता। यह नया भारत है जो आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मारता है। सभा की शुरुआत में पीछे से जब हलचल हुई तो प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आप कितनी भी दूर क्यों न हो, आपके दिल की बात तो समझ ही लेता हूं जी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *