डेस्क :मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी प्रमंडलीय आयुक्तों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस समीक्षा बैठक में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रधान सचिव, श्री पंकज कुमार उपस्थित रहे। आज की समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव के द्वारा राज्य में नए राशन कार्डों के निर्माण, जन वितरण प्रणाली दुकानों की रिक्तियां, राशन कार्ड टैगिंग, “Zero Office Day” अभियान के तहत पाई गई अनियमिताओं के आलोक में जांचोपरांत की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई
