स्थानीय

समस्तीपुर : स्कूल में फंदे से लटका मिला 9वीं के छात्र का शव

समस्तीपुर : रोसड़ा थाना क्षेत्र के ढठ्ठा गांव में आज सुबह दो दिन से लापता किशोर का शव गांव के ही हाई स्कूल की खिड़की में फंदे से लटका मिला। मृतक किशोर की पहचान गांव के शंभू महतो के बेटे अनमोल कुमार (15) के रूप में की गई है। वह इसी स्कूल में 9वीं कक्षा का छात्र था। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, अनमोल पिछले दो दिनों से घर से लापता था। परिजन खोजबीन कर रहे थे। इसी दौरान आज सुबह लोगों को जानकारी मिली कि गांव के हाई स्कूल परिसर में मुख्य गेट के सामने खिड़की के ग्रिल से गमछे के सहारे अनमोल का शव लटक रहा है। परिवार के लोगों को आरोप है कि अनमोल की हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटकाया गया है।

NEWS WATCH