डेस्क :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्णिया हवाई अड्डे के नए सिविल एन्क्लेव में अंतरिम टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। बिहार चुनाव से पहले उनका यह दौरा महत्वपूर्ण है। नरेंद्र मोदी पूर्णिया में एकत्रित लोगों का अभिवादन किया। मोदी ने बिहार के पूर्णिया में लगभग 36,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद हैं। इसके साथ ही मोदी ने बिहार में कई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री ने बिक्रमशिला-कटेरिया के बीच 2,170 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली रेल लाइन का शिलान्यास किया, जो गंगा नदी के पार सीधा रेल संपर्क प्रदान करेगी
