डेस्क :कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की अंतिम वर्ष की एक छात्रा की शनिवार को मालदा के एक अस्पताल में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।मृतका के परिवार ने छात्रा के प्रेमी को उसकी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। वह मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कनिष्ठ चिकित्सक थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरजी कर कॉलेज की अंतिम वर्ष की मेडिकल छात्रा अनिंदिता सोरेन (24) की मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मौत हो गई।
