डेस्क :उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के निकट ला मार्टिनियर चौराहे पर शुक्रवार को 45 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बुलंदशहर निवासी अजय कुमार उर्फ धर्मेश कुमार को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि उसकी हालत अब स्थिर है। पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब नौ बजकर 20 मिनट पर पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति उल्टी कर रहा है और उसकी तबियत खराब है
