डेस्क :भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राम माधव ने शुक्रवार को कहा कि भारत नयी वैश्विक व्यवस्था में एक ‘‘बड़ी भूमिका’’ निभाने के लिए तैयार है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विचारक माधव यहां अपनी नयी पुस्तक द न्यू वर्ड-21 सेंचुरी ग्लोबल आर्डर एंड इंडिया के विमोचन के अवसर पर आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव माधव ने कहा, ‘‘पश्चिमी देशों द्वारा स्थापित उदारवादी विश्व व्यवस्था अब क्षीण हो रही है और हम वैश्विक मामलों में भारत की बड़ी भूमिका देख सकते हैं
