डेस्क :नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने शुक्रवार को कहा कि तेजी से जटिल और चुनौतीपूर्ण होते समुद्री माहौल में वास्तविक समय में जानकारी एकत्र करने, उसका विश्लेषण करने और उसे साझा करने की क्षमता ‘‘निवारण और रक्षा दोनों को परिभाषित करेगी’नौसेना के नवीनतम नौसैनिक अड्डे आईएनएस अरावली का गुरुग्राम में उद्घाटन किये जाने के मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा, ‘‘तेजी से जटिल और चुनौतीपूर्ण होते समुद्री वातावरण में, जहां खतरे तेजी से और अक्सर अदृश्य रूप से उभर सकते हैं, वास्तविक समय में जानकारी एकत्र करने, उसका विश्लेषण करने और साझा करने की क्षमता निवारण और रक्षा दोनों को परिभाषित करेगी
