राष्ट्रीय

दिल्ली उच्च न्यायालय में बम की धमकी झूठी निकली

डेस्क :दिल्ली उच्च न्यायालय में शुक्रवार को बम की धमकी वाला ई-मेल प्राप्त होने के बाद न्यायाधीशों और पक्षकारों को अदालत कक्षों से बाहर निकालना पड़ा, लेकिन तलाशी के बाद पुलिस ने इसे अफवाह घोषित कर दिया अदालत प्रशासन को मिले ई-मेल में उच्च न्यायालय में हमला करने की धमकी दी गई। इसके बाद पुलिस और अन्य एजेंसियों को तलाशी अभियान शुरू करना पड़ा। रजिस्ट्रार जनरल को सुबह करीब 8.39 बजे प्राप्त ई-मेल में न्यायाधीशों के कक्षों और अदालत कक्षों में दोपहर के समय विस्फोट की धमकी दी गई थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *