राष्ट्रीय

नागपुर में स्कूल वैन और बस की टक्कर में चालक की मौत, चार बच्चे घायल

डेस्क :महाराष्ट्र के नागपुर शहर में शुक्रवार को एक फ्लाईओवर पर एक स्कूल वैन और बस की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दीएक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे मनकापुर फ्लाईओवर पर हुई, जब स्कूल वैन गलत लेन में चली गई और दूसरे स्कूल की खाली बस से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि वैन चालक ऋतिक कनौजिया (24) की इंदिरा गांधी सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीजीएमसी) में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि टक्कर के कारण वैन क्षतिग्रस्त हो गई और कई छात्र अंदर फंस गए। राहगीरों ने बच्चों को बचाया और उन्हें पास के अस्पतालों में पहुंचाया।

एक छात्रा एक निजी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती है, जबकि तीन अन्य बच्चों का अन्य अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अधिकारी ने कहा कि मनकापुर पुलिस ने इस घटना को लेकर मामला दर्ज किया है और जांच जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *