डेस्क : दिल्ली हाई कोर्ट में एक सुनवाई के दौरान सीनियर वकीलों के बीच तीखी बहस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे दोनों एक दूसरे पर चिल्लाते नज़र आ रहे हैं. यह घटना जस्टिस ज्योति सिंह के कोर्ट में करिश्मा कपूर की सुनवाई के दौरान हुई. इंटरनेट पर वायरल वीडियो में सीनियर वकील महेश जेठमलानी और राजीव नायर के बीच हुई. महेश जेठमलानी को कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि उन्हें बीच में न रोकें. दो सीनियर वकीलों को कोर्ट की गरिमा को भंग करते हुए देखा जा सकता है. वहीं जस्टिस ज्योति सिंह उन्हें झगड़े को शान्ति से देख रही थीं.
